Advertisement

Responsive Advertisement

पारिस्थितिक तंत्र किसे कहते हैं? | प्रकार

पारिस्थितिक तंत्र एक ऐसा भौगोलिक एरिया/क्षेत्र होता है, जहां पर एक पौधा या एक जीव अकेला नहीं पाया जाता है, बल्कि यह दोनों साथ-साथ व समूहों में पाए जाते हैं और दोनों ही एक दूसरे को प्रभावित करते हैं।

पारिस्थितिक तंत्र किसे कहते हैं?

एक ही जाति के बहुत से पौधे या जीव आपस में मिलकर एक आबादी (Population) का निर्माण करते हैं और विभिन्न जातियों की आबादियां मिलकर एक जैविक समुदाय (Biotic Community) का निर्माण करती हैं। किसी समुदाय के निर्जीव वातावरण तथा उसमें पाए जाने वाले जीवधारियों को सामूहिक रूप से पारिस्थितिक तन्त्र (Ecosystem) कहते हैं। और इसके अध्ययन को पारिस्थितिकी (Ecology) कहते हैं।

पारिस्थितिकी शब्द का सबसे पहले उपयोग सन् 1868 में प्राणि-वैज्ञानिक एच. रीटर (H. Reiter) ने किया था। पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) शब्द का प्रयोग सन् 1935 में सबसे पहले ए. जी. टैन्सले (A. G. Tansley) नामक वैज्ञानिक ने किया था।

टैन्सले के अनुसार परिस्थितिक तंत्र की परिभाषा

"पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) वह तंत्र है, जो कि वातावरण के जैविक व अजैविक सभी कारकों के परस्पर संबंधों द्वारा प्रकट होता है।"

दूसरे शब्दों में- समुदाय तथा अजैव वातावरण के संबंध को पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) कहते हैं।

अन्य शब्दों में परिस्थितिक तंत्र की परिभाषा

"किसी जैव-समुदाय के जंतुओं व पौधों तथा उसके चारों ओर के अजैविक वातावरण के साथ परस्पर निर्भरता के संबंध को पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) कहते हैं।"

पारिस्थितिक तंत्र के प्रकार

इसके अंतर्गत जैविक व अजैविक संघटकों के समूह को सम्मिलित किया जाता है, जो कि पारस्परिक क्रिया में सम्मिलित होकर पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) का निर्माण करते हैं। यह मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं, जो कि निम्न प्रकार से हैं-

  1. प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र (Natural Ecosystem)
  2. मानव निर्मित पारिस्थितिक तंत्र (Manmade Ecosystem)

प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र

ऐसे पारिस्थितिक तंत्र, जो कि पूरी तरह से सोलर रेडिएशन पर निर्भर रहते हैं, प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र (Natural Ecosystem) कहलाते हैं। यह मुख्य रूप से दो भागों में बंटा होता है-

एक ही जाति के बहुत से पौधे या जीव आपस में मिलकर एक आबादी (Population) का निर्माण करते हैं।

  1. स्थलीय परिस्थितिक तंत्र (Terrestrial Ecosystem)
  2. जलीय पारिस्थितिक तंत्र (Aquatic Ecosystem)

मानव निर्मित पारिस्थितिक तंत्र

सौर ऊर्जा पर निर्भर, ऐसे पारिस्थितिक तंत्र जो कि मनुष्य द्वारा बनाए गए हैं, जैसे- खेत (Field), एक्वाकल्चर व कृत्रिम तालाब। 

एक ही जाति के बहुत से पौधे या जीव आपस में मिलकर एक आबादी (Population) का निर्माण करते हैं।

इसी तरह से जीवाश्म ईंधन पर निर्भर पारिस्थितिक तंत्र जो कि मानव निर्मित हैं, जैसे- औद्योगिक परिस्थितिक तंत्र, नगरीय पारिस्थितिक तंत्र आदि।
अन्य जानकारी-

Post a Comment

0 Comments